ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

दारोगा परीक्षा के अभ्यर्थी ने किया सुसाइड, ट्रेन से कटकर दी जान

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां बिहार दारोगा परीक्षा के एक अभ्यर्थी ने आत्महत्या कर ली है. अभ्यर्थी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दी है. युवक के घर में

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां बिहार दारोगा परीक्षा के एक अभ्यर्थी ने आत्महत्या कर ली है. अभ्यर्थी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दी है. युवक के घर में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना रोहतास के सासाराम इलाके की है. जहां डिहरी रेलवे स्टेशन के पास बिहार दारोगा परीक्षा के एक अभ्यर्थी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक युवक रविवार को आयोजित बिहार दारोगा की परीक्षा में शामिल हुआ था. परिजनों के मुताबिक कई दिनों से लगातार वह परीक्षा की तैयारी में जूता हुआ था. एग्जाम के बाद ही वह घर लौटा और उसके बाद परिजनों को खबर मिली की युवक ने सुसाइड कर लिया है. मृतक की पहचान जिले के नासरीगंज थाना इलाके के महादेवा के रहने वाले आकाश कुमार के रूप में की गई है.


ट्रेन से कटकर आत्महत्या की खबर मिलते ही मृतक के घर में चीख-चीत्कार मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने युवक की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता