ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, इस कुकर्म में उसकी पत्नी ने दिया था साथ

SASARAM: सासाराम में पत्नी की मदद से नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। अपर जिला जज की विशेष पॉक्सो कोर्ट की अदालत ने आरोपित खलील अं

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, इस कुकर्म में उसकी पत्नी ने दिया था साथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम में पत्नी की मदद से नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। अपर जिला जज की विशेष पॉक्सो कोर्ट की अदालत ने आरोपित खलील अंसारी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में उसे 6 महीने और जेल में रहना होगा। सरकारी प्रावधान के अनुसार पीड़िता को दो लाख मुआवजा दिये जाने का भी निर्देश दिया गया है। खलील रोहतास थाना क्षेत्र के कशिगांवा का रहने वाला है। 


घटना 9 मई 2020 का है जब अभियुक्त खलील अंसारी के इस कुकर्म में उसकी पत्नी ने साथ दिया था। पत्नी की मदद से ही उसने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की थी। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि बेटी जब बाथरूम गई थी तभी उसे उठाकर ले जाया गया। पत्नी की मदद से खलील अंसारी ने बच्ची के साथ गंदा काम किया। 


बेहोशी की हालत में बेटी को अस्पताल ले गये जहां बच्ची को होश आया तब उसने पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी खलील अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कराया। तीन साल बाद आज कोर्ट ने दोषी मानते हुए आरोपी खलील अंसारी को 20 साल की सजा सुनाई। कोर्ट के इस फैसले से पीड़ित परिवार काफी खुश है। पीड़िता की मां का कहना है कि उन्हें विश्वास था कि एक ना एक दिन उनकी बेटी को न्याय जरूर मिलेगी। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता