ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

थाना से चंद कदम दूर 15 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या, बहन से छेड़खानी का किया था विरोध

Bihar Crime News: जमालपुर में सफियासराय थाना से चंद कदम दूर 15 वर्षीय इशांत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि बहन से छेड़खानी के पुराने विवाद में समझौते के बहाने बुलाकर उसकी हत्या की गई।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: मुंगेर के जमालपुर में सफियासराय थाना से चंद कदम की दूरी पर शनिवार दोपहर 15 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि करीब दो महीने पुराने छेड़खानी के विवाद को सुलझाने और समझौता कराने के नाम पर किशोर को बिजली कार्यालय के पास बुलाया गया था. वहां उसकी कनपटी में गोली मार दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.



मृतक की पहचान नौलखा निवासी ई-रिक्शा चालक चंदन यादव के बेटे इशांत कुमार के रूप में हुई है. इशांत टाउन उच्च विद्यालय में पढ़ता था. परिजनों के अनुसार, वह शनिवार सुबह स्कूल गया था. स्कूल से लौटने के बाद उसके दोस्त ऋतुराज ने परिजनों को बताया कि निरंजन कुमार और आयुष कुमार ने फोन कर इशांत को बिजली कार्यालय के पास बुलाया था.



परिजनों का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद निरंजन कुमार ने इशांत की कनपटी में गोली मार दी. गोली लगते ही इशांत खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. गोली चलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल इशांत को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान इशांत की मौत हो गई.



घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सैयद इमरान मसूद अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. एसपी ने कहा कि दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.



मृतक के पिता चंदन कुमार ने पुलिस को बताया कि करीब दो महीने पहले उनका बेटा और बेटी हसरगंज स्थित लाल का चौक के पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे. आरोप है कि रास्ते में निरंजन कुमार और आयुष कुमार उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करते थे. विरोध के बाद परिवार ने बच्चों का ट्यूशन जाना बंद करा दिया था.



परिजनों का आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर शनिवार को इशांत को समझौता कराने के नाम पर बिजली कार्यालय के पास बुलाया गया था. वहां बातचीत और समझौते के बजाय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यालय डीएसपी अर्जुन कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया.



पुलिस अब आरोपितों की भूमिका और गोली चलाने के कारणों की जांच कर रही है. पुराने विवाद के अलावा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और इस्तेमाल किया गया हथियार कहां से आया. फियासराय थाना से बेहद कम दूरी पर दोपहर के समय किशोर की हत्या की घटना के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता