Bihar Crime News: रोहतास जिला के बिक्रमगंज के एक वार्ड में एक 16 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित की माता ने बिक्रमगंज थाना में अपने ही मोहल्ले के मोहित कुमार और प्रिंस नामक युवक पर हथियार दिखाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
बिक्रमगंज थाना में दिए गए आवेदन में पीड़ित लड़की की मां ने लिखा है कि जब यह अपनी बेटी के साथ अपने कमरे में सो रही थी, इस दौरान पड़ोस के मोहित कुमार उर्फ प्रिंस अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ छत की सीढ़ी के रास्ते से घर के अंदर प्रवेश किया तथा हथियार दिखाकर जबरन उसकी बेटी को छत पर ले गया।
चेहरा ढके हुए तीन अन्य युवक उसे भी हथियार के बल पर रोक लिया तथा मोहित ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में हथियार दिखा कर धमकी दिया कि वे इसकी शिकायत पुलिस से नहीं करें। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही हैं।
उधर, पुलिस ने लड़की का मेडिकल स्वास्थ्य जांच कराया है। इस संबंध में बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधी शेखर सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवती तथा युवक पहले से परिचित हैं। युवक पहले से युवती के घर रहता था। इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।





