ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों की मौत

SASARAM: खबर सासाराम की है। जहां एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों की मौत
Desk
2 मिनट

SASARAM: खबर सासाराम की है। जहां एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान यह घटना घाटी है। 


बताया जाता है कि दोनों एक रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। इसी दौरान आरा-सासाराम पथ पर अगरेर के पास अज्ञात वाहन से उनके बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अंकित कुमार और भुनेश्वर कुमार दरिगाव थाना क्षेत्र के बेलाढी गांव के रहने वाले हैं। इस घटना की सुचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों युवकों की मौत के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा परसा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 


इस घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस घटनास्थल पर मामले भी जांच कर रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता