ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

5 साल की मासूम को BDO की गाड़ी ने कुचला, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर समेत भागे बीडीओ

ROHTAS: रोहतास के दिनारा बिक्रमगंज स्टेट हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बीडीओ की गाड़ी ने एक बच्ची को कुचल डाला। घटना के बाद दिनारा के बीडीओ संजय कुमार दास अपने ड्राइवर

5 साल की मासूम को BDO की गाड़ी ने कुचला, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर समेत भागे बीडीओ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास के दिनारा बिक्रमगंज स्टेट हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बीडीओ की गाड़ी ने एक बच्ची को कुचल डाला। घटना के बाद दिनारा के बीडीओ संजय कुमार दास अपने ड्राइवर के साथ मौके से भाग निकले। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत बिगड़ता देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। 


बताया जाता है कि थाने से घटनास्थल की दूरी महज 200 मीटर है जहां यह घटना हुई है। गंभीर रुप से घायल बच्ची की पहचान दिनारा निवासी अखिलेश सिंह की बेटी पलक के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि बच्ची जब वहां से गुजर रही थी तभी बीडीओ साहब की गाड़ी तेज गति से आ रही थी और अनियंत्रित होकर बच्ची को कुचलते हुई वहां से निकल गयी। 


गाड़ी पर ड्राइवर के साथ बीडीओ भी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस ने बीडीओ की गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। पीड़ित बच्ची के परिजनों की तरफ से अब तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता