ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में बनेगा 200 करोड़ का हाईटेक क्रिकेट स्टेडियम, IPL से लेकर इनडोर गेम्स तक की होगी सुविधाबिहार के इस रेल रूट पर बिछेगी नई रेल लाइन, 1692 करोड़ रुपये होंगे खर्च; 60 किमी में बनेंगे 5 नए स्टेशनDSP रणजीत रजक को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति का केस रद्द; चार साल में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी EOU10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों पर भर्ती; बिना परीक्षा मेरिट से होगा सीधा चयनशराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीबिहार के इस जिले में बनेगा 200 करोड़ का हाईटेक क्रिकेट स्टेडियम, IPL से लेकर इनडोर गेम्स तक की होगी सुविधाबिहार के इस रेल रूट पर बिछेगी नई रेल लाइन, 1692 करोड़ रुपये होंगे खर्च; 60 किमी में बनेंगे 5 नए स्टेशनDSP रणजीत रजक को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति का केस रद्द; चार साल में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी EOU10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों पर भर्ती; बिना परीक्षा मेरिट से होगा सीधा चयनशराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनी

बिहार : बालू खनन माफिया को रोकने गए SDM और उनकी टीम पर हमला, बाल–बाल बचे

SASARAM : बिहार में खनन माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ है और यही वजह है कि प्रशासनिक टीम जब अवैध खनन पर अंकुश लगाने की कोशिश करती है तो खनन माफिया से जुड़े लोग उसका खुलकर विरोध करते

बिहार : बालू खनन माफिया को रोकने गए SDM और उनकी टीम पर हमला, बाल–बाल बचे
Editor
2 मिनट

SASARAM : बिहार में खनन माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ है और यही वजह है कि प्रशासनिक टीम जब अवैध खनन पर अंकुश लगाने की कोशिश करती है तो खनन माफिया से जुड़े लोग उसका खुलकर विरोध करते हैं। ताजा खबर सासाराम से सामने आ रही है, यहां अवैध खनन रोकने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में गई प्रशासन की टीम के ऊपर माफिया ने हमला किया है। रोहतास जिले के डेहरी थाना इलाके के कोल डिपो के पास अवैध बालू को लेकर छापामारी करने गई डेहरी के एसडीएम समीर सौरभ के गाड़ी पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम का बॉडीगार्ड घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना डिहरी के कोल डिपो के पास की है। 


प्रशासनिक टीम ने इस दौरान 20 से अधिक बालू लदे ट्रैक्टर भी जप्त किए गए हैं। हालांकि प्रशासन की टीम पर पथराव कर कई बालू लदे ट्रैक्टर को माफिया से जुड़े लोग जबरन छुड़ा कर ले गए। डिहरी के एसडीएम समीर सौरभ ने बताया कि छापामारी के दौरान दो-तीन जगह पथराव की वारदात हुई है। 


स्थानीय प्रशासन माफिया से जुड़े लोगों की पहचान कर रहा है। अभी भी कई जगह अवैध रूप से बालू डंपिंग किया गया है, जिसकी धरपकड़ की जा रही है। हमले की घटना के बाद एसडीएम फिलहाल सुरक्षित है। इसके अलावा इस पथराव में कई पुलिसकर्मी को भी चोट लगने की  जानकारी मिली है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता