ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर

Bihar Crime News: रोहतास के जिगनी गांव में हनुमान मंदिर से चांदी का गदा, माइक और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया है. इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में आम लोगों की कौन कहे अब तो भगवान भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। अपराधियों के लिए अब भगवान के मंदिर शॉफ्ट टारगेट बन गए हैं और बेखौफ अपराधी एक के बाद एक मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां चोरों ने बजरंगबली के मंदिर से लाखों के गहनों और कीमती सामानों को चुरा लिया है।


दरअसल, रोहतास जिला के संझौली प्रखंड के जिगनी गांव में स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के दो दरवाजों की कुंडी काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां से बजरंगबली का लगभग सवा किलो का चांदी का गदा, चांदी का खड़ाऊँ, झाल, माइक-म्यूजिक सेट और अन्य कीमती आभूषण चोरी कर लिए।


ग्रामीणों ने बताया कि चोरी किए गए चांदी के आभूषणों का वजन ढाई से 3 किलो के करीब था। साथ ही पीतल और तांबे के झाल और बर्तन भी चोर अपने साथ ले गए। सुबह मंदिर के देखरेख करने वाले जब पहुंचे तो ताला लगाने वाले हैंडल टूटे देखकर हैरान रह गए। अंदर जाकर देखा तो म्यूजिक सिस्टम और माइक गायब पाए गए। 


देखते ही देखते गांव के कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और इस घटना से नाराजगी व्यक्त की। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार है जब इस तरह की घटना हुई है। चोरी की इस घटना के बाद संझौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता