ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

जनसुराज पोस्टर लगी बोलेरो से मिली बंटी-बबली शराब, ट्रक से टक्कर के बाद गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर

रोहतास जिले के काराकाट के जोरावरपुरा में जनसुराज पार्टी के पोस्टर लगी बोलेरो से 185 पैकेट बंटी-बबली शराब बरामद हुआ है। गाड़ी सवार मौके से फरार हो गया। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

Bihar
शराब की बड़ी खेप बरामद
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: खबर रोहतास जिला के काराकाट से है। जहां जोरावरपुरा से पुलिस ने जनसुराज पार्टी का स्टीकर लगे एक बोलेरो से बंटी-बबली शराब बरामद किया है। राजनीतिक पार्टी की गाड़ी से शराब की बड़ी खेप मिलने से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। बताया जाता है कि काराकाट के जोरावरपुर में एक ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर हुई थी। हादसे के बाद बोलेरो पर सवार लोग और ड्राइवर मौके से फरार हो गये। लेकिन गाड़ी में बंटी-बबली शराब को छोड़कर चले गये। 


ट्रक और बोलेरो की टक्कर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोलेरो की छानबीन की तब उसमें रखे 185 पीस बंटी-बबली शराब को जब्त किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब देखा कि बोलेरो में कोई भी नहीं था और पास में वह ट्रक भी लगी हुई थी जिससे बोलेरो की टक्कर हुई थी। बोलेरो को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। क्योंकि बोलेरो के पीछे पूरे शीशे पर प्रशांत किशोर की तस्वीर के साथ जन सुराज पार्टी का पोस्टर लगा हुआ था। 


अब बड़ा सवाल यह उठता है कि शराबबंदी वाले बिहार में कैसे बंटी-बबली शराब की इतनी बड़ी खेप लाई गयी थी, जो जनसुराज का पोस्टर लगे गाड़ी में रखी गयी थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब ट्रक और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हुई। लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले। बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसे आगे चलाना बेहद मुश्किल था।


 बोलेरो पर सवार लोग हड़बड़ी में गाड़ी में रखे बंटी बबली शराब को छोड़ गये जिसे हादसे के बाद पुलिस ने बरामद किया है। बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि "बंटी-बबली" नामक शराब का 175 टेट्रा पैकेट और एक अन्य ब्रांड का 10 पैकेट शराब बरामद हुआ है। बड़ा सवाल यह है की जन सुराज लिखा हुआ गाड़ी के अंदर से शराब मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है।

जनसुराज पोस्टर लगी बोलेरो से मिली बंटी-बबली शराब, ट्रक से टक्कर के बाद गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवरजनसुराज पोस्टर लगी बोलेरो से मिली बंटी-बबली शराब, ट्रक से टक्कर के बाद गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवरजनसुराज पोस्टर लगी बोलेरो से मिली बंटी-बबली शराब, ट्रक से टक्कर के बाद गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवरजनसुराज पोस्टर लगी बोलेरो से मिली बंटी-बबली शराब, ट्रक से टक्कर के बाद गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवरजनसुराज पोस्टर लगी बोलेरो से मिली बंटी-बबली शराब, ट्रक से टक्कर के बाद गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवरजनसुराज पोस्टर लगी बोलेरो से मिली बंटी-बबली शराब, ट्रक से टक्कर के बाद गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर




टैग्स