ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूब गरजीं बंदूकें, बदमाशों ने देवर-भाभी को मारी गोली

Bihar Crime News: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने देवर-भाभी को गोली मार दी है। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में

Bihar Crime News
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने देवर-भाभी को गोली मार दी है। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान हुई मारपीट में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पायलट बाबा आश्रम के पास की है।


घायल वीरेंद्र चौधरी तथा बेबी देवी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान हुई मारपीट में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल लाया गया है। वारदात के बारे में बताया जाता है कि इन लोगों का जमीन मदैनी मौजा में है। इस जमीन को लेकर विवाद है। घायल वीरेंद्र चौधरी तथा उसका भाई धर्मेंद्र चौधरी का परिवार फ़िलहाल नोएडा के फरीदाबाद में रहता है तथा पुराने जमीन के विवाद में यह लोग सासाराम पहुंचे थे। 


बताया जाता है कि जैसे ही यह लोग अपने जमीन पर पहुंचे, मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें गोली लगने से वीरेंद्र चौधरी तथा उसकी भाभी बेबी देवी घायल हो गई। चुकी सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। वारदात के बाद आरोपी पक्ष फरार बताया जा रहा है। चुकी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायलों की स्थिति चिंता से बाहर बताई जा रही है। बता दे की दिनदहाड़े हुए इस फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता