ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Crime News: बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, गिरफ्त में आए गैंग के 9 शातिर सदस्य

Bihar Crime News: बिहार की रोहतास पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही पर कई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर रोहतास जिला से है, नौहट्टा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एकसाथ 9 अपराधियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए अपराधियों में तीन नाबालिक भी शामिल है। जिन्हे विधि विरुद्ध निरोध किया गया है। 


दरअसल, दो दिन पूर्व चुटिया थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी हो गई थी। जिस बाइक को कैमूर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कुदरा से बरामद किया था। इसके बाद तीन नाबालिक लड़कों को पकड़ा गया। जिसकी निशानदेही पर जब छापेमारी की गई तो नौहट्टा थाना क्षेत्र से पवन कुमार, रवि कुमार, श्रीकांत कुमार को पकड़ा गया। 


वहीं रोहतास थाना क्षेत्र से प्रिंस चंदेश्वर शर्मा तथा शुभम कुमार को पकड़ा गया। कैमूर जिला के चैनपुर से सुजीत यादव, मोहनिया से आदित्य कुमार एवं चांद के बड़हिया गांव से उमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोरी के 8 बाइक भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 10 एंड्राइड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। 


जब्त किए गए मोबाइल की जांच की जा रही है। इस पूरे कार्रवाई में नौहट्टा थाना के अलावा चुटिया तथा रोहतास थाना की पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पकड़े गए अपराधियों के निशानदेही पर रोहतास थाना क्षेत्र से चार बाइक, नौहट्टा थाना क्षेत्र से एक, कैमूर के मोहनिया से एक तथा कुदरा थाना क्षेत्र से एक बाइक बरामद हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता