ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

Bihar Crime News: पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, घरेलू कलह में वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: खबर रोहतास जिला से है, जहां नासरीगंज थाना क्षेत्र के बलिया कोठी तांतो टोला में पारिवारिक विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी सुनीता देवी की धारदार हथियार से हमला कर

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर रोहतास जिला से है, जहां नासरीगंज थाना क्षेत्र के बलिया कोठी तांतो टोला में पारिवारिक विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी सुनीता देवी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। 


वारदात के बाद आरोपी पति विकास यादव अपनी एक 8 माह की पुत्री और एक पुत्र को लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही नासरीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में काफी तनाव देखने को मिल रहा है। 


सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय भी मौका पर पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दी है। वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद बताया गया है। एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद के अलावा और क्या मामला है? इसकी भी जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता