ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

Rohtas Crime News: बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली, संपत्ति विवाद में वारदात को दिया अंजाम

SASARAM: रोहतास के सासाराम में बेखौफ अपराधियों ने आपसी रंजिश में एक महिला को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का उसके गोतिय

Rohtas Crime News: बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली, संपत्ति विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के सासाराम में बेखौफ अपराधियों ने आपसी रंजिश में एक महिला को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का उसके गोतिया से संपत्ति क विवाद चल रहा था। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के बम्हौर की है।


गोली से घायल हुई महिला की पहचान कुंति कुंवर के रूप में हुई है, जो अपनी बेटी-दामाद के साथ उनके ही घर में रहती थी। इसको लेकर गोतीया से संपत्ति का विवाद है। घायल महिला का दामाद पंकज सिंह ने बताया कि 20 दिन पहले वह आरोपियों पर शिवसागर थाना में केस भी दर्ज कराया है, जो उनके पड़ोस में ही रहते हैं तथा रिश्तेदार हैं।


बार-बार आरोपी घर छोड़ने की धमकी दे रहे थे लेकिन आज अचानक पेट्रोल लाने के लिए एक खाली डब्बे की मांग की है और इसी बहाने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। जिसमें कुंती कुंवर को गोली लग गई। इस दौरान उसकी पत्नी कुंती कुमार की बेटी पर भी हमला किया गया, लेकिन वह बाल बाल बच गई। शिवसागर थाना की पुलिस मौका पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता