ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने दारोगा को कुचला, देखिये दिल दहलाने वाले रोड एक्सीडेंट का लाइव वीडियो

DESK : सड़क दुर्घटनाएं थम नहीं रही हैं. दिल दहलाने वाला रोड एक्सीडेंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से एक दा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : सड़क दुर्घटनाएं थम नहीं रही हैं. दिल दहलाने वाला रोड एक्सीडेंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से एक दारोगा के कुचलने का लाइव वीडियो सामने आया है. जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के खरगोन का है. दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो चित्तौड़गढ़-भुसावल हाईवे का है. इस वीडियो में दिखाई दे रहे रोड एक्सीडेंट के शिकार दारोगा मेनगांव थाना में पदस्थापित हैं. मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़-भुसावल हाईवे पर बालू लोड एक डंपर में बिजली के तार छूने से उसमें भीषण आग लग गई. आगलगी की सूचना मिलते ही  मेनगांव थाने की टीम फौरन मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. 


पुलिस टीम की ओर से आगलगी की खबर मिलते ही फौरन एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. तेज रफ़्तार से आती हुई फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी घटनास्थल पर थाना इंचार्ज को कुचल दी. इस जबरदस्त टक्कर से दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए. वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में जख्मी दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. 

टैग्स