ब्रेकिंग
BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन✦मधुबनी के लोहट में सीमेंट प्लांट का विरोध, नई चीनी मिल की मांग को लेकर 52 दिनों से धरना जारी✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन✦मधुबनी के लोहट में सीमेंट प्लांट का विरोध, नई चीनी मिल की मांग को लेकर 52 दिनों से धरना जारी✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

लालू के विधायक की दबंगई : राजधानी में जमकर चलाई गोली, अब दर्ज हुआ FIR

PATNA : लालू यादव के विधायक शशि भूषण सिंह समेत उनके दर्जनों समर्थकों की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली है। इनके ऊपर दानापुर रूपसपुर थाने में केस दर्ज हुआ है। इस मामले में कुल

लालू के विधायक की दबंगई : राजधानी में जमकर चलाई गोली, अब दर्ज हुआ FIR
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  :  लालू यादव के विधायक शशि भूषण सिंह समेत उनके दर्जनों समर्थकों की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली है। इनके ऊपर दानापुर रूपसपुर थाने में केस दर्ज हुआ है। इस मामले में कुल 40 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाया गया है। यह पूरा मामला जमीन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। 


दरअसल, दानापुर रूपसपुर थाने के महुआबाग में जमीन विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की पहचान जितेंद्र कुमार और राजेश कुमार के रूप में हुई है। जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जिसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर राजद विधायक  शशि भूषण सिंह समेत 40 लोगों पर केस दर्ज करवाया है। 


इस मामले को लेकर घायल युवक ने बताया कि, राजद विधायक विधायक शशि भूषण जमीन कब्जा करने गए थे। इसी दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। उनका कहना है कि,महुुआबाग में मेरे जमीन पर सिगौली के विधायक शशि भूषण अपने 30 से 40 समर्थकों के साथ आकर मारपीट और गोलीबारी करने लगे। जिसमें मेरे साथ राजेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। 


वहीं, इस मामले को लेकर रूपसपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि,महुआबाग में जमीन विववाद में दो गुटों में मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। जख्मी जितेंद्र कुमार के बयान पर 30-40 अज्ञात के विरूद्ध केस द्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


इधर, पटना में इस तरह से विधायक की दबंगई से दो गुटों मारपीट और गोलीबारी से मुहल्ले के लोग दहशत में हैं। मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस ने चार खोख बरामद किया है। जख्मी जितेंद्र के बयान पर विधायक शशि भूषण समेत 30 से 40 अज्ञात के लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।