ब्रेकिंग
Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

राजद नेता की कार से भारी मात्रा में शराब बरामद, ऑल्टो पर लगे नेम प्लेट पर लिखा है RJD सचिव पूर्वी चंपारण-मोतिहारी

DESK: बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीने और बेचने दोनों की मनाही है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले ही अपनी आदतों से बा

राजद नेता की कार से भारी मात्रा में शराब बरामद, ऑल्टो पर लगे नेम प्लेट पर लिखा है RJD सचिव पूर्वी चंपारण-मोतिहारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीने और बेचने दोनों की मनाही है इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। शराब का अवैध कारोबार बेखौफ होकर लोग करते हैं और पकड़ाने के बाद जेल भी चले जाते हैं लेकिन फिर जेल से छूटकर आते हैं और इसी धंधे में फिर से लग जाते हैं। 


ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस और कानून का कोई डर नहीं है। यही कारण है कि आए दिन अवैध शराब के धंधेबाज पकड़े जा रहे हैं इसी क्रम में मधुबन उत्पाद थाने की टीम ने चकिया में कार्रवाई की। पुलिस की गाड़ी देखकर भाग रहे शराब तस्कर को पुलिस ने खदेड़ा लेकिन कार का ड्राइवर मौके से भागने में सफल हो गया। 


चकिया के स्वंगिया गांव के पास से ऑल्टो कार को बरामद किया गया। जिसमें रखे 395 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद ऑल्टो कार पर राजद के सचिव पूर्वी चंपारण मोतिहारी और राष्ट्रीय जनता दल का झंडा लगा हुआ है। ऑल्टो किसका है और इसे कौन चला रहा था इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। आरजेडी नेता की गाड़ी से शराब की खेप मिलने की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। 


टैग्स