ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

आरजेडी के पक्ष में वोट देने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

LAKHISARAI: नशे में धुत एक शख्स ने आरजेडी (लालटेन छाप) के पक्ष में वोट देने की धमकी दी थी। राजद को वोट देने की धमकी देने वाला वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब उसे गिरफ्ता

आरजेडी के पक्ष में वोट देने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

LAKHISARAI: नशे में धुत एक शख्स ने आरजेडी (लालटेन छाप) के पक्ष में वोट देने की धमकी दी थी। राजद को वोट देने की धमकी देने वाला वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। 


पुलिस ने राजद के पक्ष में वोट देने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिसके बाद उसे जेल भेजा गया है। मामला लखीसराय के हलसी प्रखंड के साढ़माफ गांव की है। इस गांव के रहने वाले युगेश्वर यादव के 25 वर्षीय बेटे अनिल यादव ने गांव के ही बीजेपी कार्यकर्ता गोवर्धन यादव के घर पर जाकर यह धमकी दी थी कि इस बार लालटेन छाप पर वोट देना।


 क्योंकि जब पंचायत चुनाव हुआ था तब तुम्हारे कहने पर ही हम वोट तम्हारे बेटे सूरज को दिये थे जिसके बाद वो चुनाव जीतकर वार्ड सदस्य बना था। इस बार मेरे कहने पर तुमको राजद को वोट देना होगा। वोट देने की धमकी देने वाला अनिल यादव उस वक्त नशे में था तभी किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


 वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आते ही डीएम, एसपी, एसडीपीओ, उप विकास आयुक्त,बीडीओ और संबंधित थाने की पुलिस साढ़माफ गांव पहुंचे जहां उस परिवार से मिले जिन्हे राजद के पक्ष में वोट देने की धमकी दी गयी थी। गोवर्धन यादव ने अधिकारियों के समक्ष अपनी बातें रखी जिसके बाद धमकी देने वाले अनिल यादव को गिरफ्तार किया गया उसे थाने लाया गया। जहां केस दर्ज होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। हलसी थानेदार विजय कुमार ने इस मामले की पुष्टि की है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें