ब्रेकिंग
बिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लान

बिहार : रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया दारोगा, SP ने खुद गिरफ्तार कर जेल में बंद किया

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले में दारोगा को रिश्वत लेना महंगा पड़ गया. एसपी ने खुद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि रिश्वतखोर दारोगा ने प

बिहार : रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया दारोगा, SP ने खुद गिरफ्तार कर जेल में बंद किया
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले में दारोगा को रिश्वत लेना महंगा पड़ गया. एसपी ने खुद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि रिश्वतखोर दारोगा ने पकड़ी गई एक बाइक को छोड़ने के लिए 25 हजार रुपये की डिमांड की थी. रिश्वत लेते हुए दारोगा की तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली गई. सबूत और जांच के आधार पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 


घटना समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत रोसड़ा थाने की है. आरोपी एसआई शिवनारायण सिंह है. जानकरी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह द्वारा पकड़े गए बाइक को छोड़ने के लिए 25 हजार रुपए की डिमांड की गई थी, जिसमें काफी मान-मनौव्‍वल के बाद सौदा 10 हजार में तय हुआ. जिस शख्स से एसआई शिवनारायण सिंह ने सौदेबाजी की थी, उसने समाजसेवी की मदद से इस बात की जानकारी एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को दी. 


इतना ही नहीं इस पूरे घटनाक्रम में चुपके से शख्स ने मोबाइल में कैद कर लिया. वीडियो में साफ़तौर पर एसआई को 9 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते हुए देखा जा सकता है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान खुद मंगलवार की रात करीब 10 बजे थाना पहुंच गए. इसके बाद एसपी ने आरोपी एसआई के पास से रिश्वत के पैसे भी बरामद किये और गिरफ्तार कर थाना के जेल में बंद कर दिया. इस मामले में एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सब-इंस्पेक्टर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा. साथ ही इस मामले को विजिलेंस के पास भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि रिश्वत के तौर पर लिए गए पैसे भी बरामद किए गए हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता