ब्रेकिंग
जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!

पटना : रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ अधिकारी गिरफ्तार, 2 लाख 83 हजार रुपये बरामद

PATNA : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी कि एसीबी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना के रहने वाले एक अधिकारी को अरेस्ट किया है. पदाधिकारी के साथ-साथ क्लर्क को भी रिश्वत लेते

पटना : रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ अधिकारी गिरफ्तार, 2 लाख 83 हजार रुपये बरामद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी कि एसीबी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना के रहने वाले एक अधिकारी को अरेस्ट किया है. पदाधिकारी के साथ-साथ क्लर्क को भी रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा गया है. तलाशी में 2 लाख 83 हजार रुपये भी बरामद किये गए हैं.


दरअसल जिस अधिकारी सुभाष कुमार को अरेस्ट किया गया है, वह पटना के जक्कनपुर थाना अंतगर्त जय प्रकाश नगर का रहने वाला है. सुभाष कुमार फिलहाल पलामू के जिला कल्याण पदाधिकारी (डीडब्ल्यूओ) के पद पर कार्यरत है. इसके साथ-साथ क्लर्क मनोज कुमार को भी 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.


इस एंटी करप्शन ब्यूरो की इस कार्रवाई को लेकर एसीबी के डीएसपी करुणा राम ने बताया कि छतरपुर देवासी निवासी उमाशंकर बैगा ने ग्राम टुंडुर में धुमकुड़िया भवन निर्माण के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी, पलामू कार्यालय में आवेदन दिया था. डीडब्ल्यूओ ने लिपिक मनोज कुमार से मिलने की सलाह दी. लिपिक मनोज ने आवंटन के लिए उससे 20 हजार रुपये की मांग की.


शिकायतकर्ता ने फिर से डीडब्ल्यूओ से मिलकर रुपये मांगे जाने की शिकायत की तो डीडब्ल्यूओ ने लिपिक की मांग को पूरा करने की सलाह दी. उमाशंकर ने इसकी जानकारी एसीबी को दी. इसके बाद धावादल का गठन कर डीडब्ल्यूओ और लिपिक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. डीडब्ल्यूओ के घर की तलाशी में दो लाख 83 हजार रुपये बरामद किए गए.