ब्रेकिंग
पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दारोगा परीक्षा रद्द करने की मांग; आक्रोश मार्च को लेकर पुलिस अलर्टमानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव-DGP से लेकर DM-SP तक को भेजा शोकॉज नोटिस, SHO पर FIR का दिया आदेश; क्या है मामला?बिहार में मॉब लिंचिंग की वारदात: चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, दोनों की हुई मौतराम मंदिर दान विवाद मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र जांच की मांग; योगी सरकार ने बनाई SITबिहार के एक्साइज अफसर बने 'अपहरणकर्ता’ ! पकड़ने के बाद पिटाई फिर 2.10 लाख की फिरौती वसूला, वर्दी वाले ऐसे गुंडों को दंड नहीं...खुलासे के बाद पैसा वापस कराकर मामले को दबाया पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दारोगा परीक्षा रद्द करने की मांग; आक्रोश मार्च को लेकर पुलिस अलर्टमानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव-DGP से लेकर DM-SP तक को भेजा शोकॉज नोटिस, SHO पर FIR का दिया आदेश; क्या है मामला?बिहार में मॉब लिंचिंग की वारदात: चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, दोनों की हुई मौतराम मंदिर दान विवाद मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र जांच की मांग; योगी सरकार ने बनाई SITबिहार के एक्साइज अफसर बने 'अपहरणकर्ता’ ! पकड़ने के बाद पिटाई फिर 2.10 लाख की फिरौती वसूला, वर्दी वाले ऐसे गुंडों को दंड नहीं...खुलासे के बाद पैसा वापस कराकर मामले को दबाया

Bihar Crime News: सासाराम रेलवे स्टेशन से 5 नाबालिग का रेस्क्यू, छत्तीसगढ़ की 3 लड़कियां और झारखंड के 2 लड़के मुंबई मेल से बरामद

ROHTAS: सासाराम रेलवे स्टेशन से RPF ने मुंबई मेल से 5 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया। जिसमें तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल है। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के 3 नाबालिग लड़किय

Bihar Crime News: सासाराम रेलवे स्टेशन से 5 नाबालिग का रेस्क्यू, छत्तीसगढ़ की 3 लड़कियां और झारखंड के 2 लड़के मुंबई मेल से बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: सासाराम रेलवे स्टेशन से RPF ने मुंबई मेल से 5 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया। जिसमें तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल है। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के 3 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के लिए लाया गया था जबकि झारखंड के दो नाबालिक लड़कों को मुंबई के प्लास्टिक फैक्ट्री में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा था। 


इसी दौरान सासाराम के रहने वाले युवक सुदामा प्रसाद और झारखंड के रजौली के रहने वाले रवि कुमार को पकड़ा गया। इन दोनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि ये लोग नाबालिग बच्चों को बड़े शहरों में काम कराने के लिए ले जा रहे थे। रेस्क्यू किए गए पांचो बच्चे और बच्चियों को बचपन बचाओ आंदोलन की टीम के माध्यम से उनके परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है। 


जबकि पकड़े गए दो युवकों को गिरफ्तार जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। RPF इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन और RPF की संयुक्त कार्रवाई में प्लेटफार्म संख्या 2 पर ट्रेन नंबर- 12321 अप मुंबई मेल से तीन नाबालिग लड़की और दो नाबालिग लड़कों का रेस्क्यू किया गया है वही दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता