ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने शव को सड़क किनारे फेंका

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं. लूटपाट, हत्या, डकैती जैसी घटनाएं अब जिले में आम बात हो गई हैं. इसी क्रम में इस वक़्त की बड़ी खबर मनियारी थाना क्षेत्र के मुज़फ़्फ

रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने शव को सड़क किनारे फेंका
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं. लूटपाट, हत्या, डकैती जैसी घटनाएं अब जिले में आम बात हो गई हैं. इसी क्रम में इस वक़्त की बड़ी खबर मनियारी थाना क्षेत्र के मुज़फ़्फ़रपुर-महुआ मुख्य मार्ग से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. सुबह-सवेरे कर्मचारी का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. 


बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर में रजिस्ट्री ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी की कूच अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं शव को सड़क किनारे फ़ेंक दिया. सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक करने निकले तो सड़क किनारे शव फेंका देखकर अफरा तफरी मच गई. 


आनन फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स