ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

रक्सौल के बाटा चौक पर पुलिसवाले वसूल रहे थे ट्रक ड्राइवर से पैसे, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, वसूली करने वाले ने क्या कहा...जानिए

RAXAUL: रक्सौल में ट्रक से वसूली जारी है। नो एंट्री के दौरान शहर में प्रवेश करने पर पुलिस वाले ट्रक ड्राइवर से पैसे वसूलते हैं। मालवाहक ट्रक के ड्राइवर से वसूली करने का वीडियो भी स

रक्सौल के बाटा चौक पर पुलिसवाले वसूल रहे थे ट्रक ड्राइवर से पैसे, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, वसूली करने वाले ने क्या कहा...जानिए
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RAXAUL: रक्सौल में ट्रक से वसूली जारी है। नो एंट्री के दौरान शहर में प्रवेश करने पर पुलिस वाले ट्रक ड्राइवर से पैसे वसूलते हैं। मालवाहक ट्रक के ड्राइवर से वसूली करने का वीडियो भी सामने आया है। ट्रक चालकों से वसूली भी बिहार पुलिस दबंग स्टाइल में करती नजर आ रही है। वसूली करने वाला पुलिसकर्मी यह कहता है कि हम लोग दो-दो सौ लेते हैं उससे कम नहीं लेंगे एक बार कह दिए तो कह दिए इससे कम में कोई गुंजाइश नहीं है। नहीं तो गाड़ी को थाने में लेकर चलो।


ट्रक चालक से वसूली करते दो पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। पुलिस कर्मी कितने रौब में ट्रक ड्राइवर से वसूली कर रहे हैं। यह इस वीडियो में दिख रहा है। नो एंट्री के दौरान रक्सौल शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों से पुलिस वाले 200 रुपया वसूलते है। 200 रुपया फिक्स है उसमें कोई समझौता नहीं करते। वायरल वीडियो को देखने पर यह साफ पता चल रहा है कि पुलिस कर्मी क्या कुछ बोल रहे हैं। पुलिस कर्मी जोर-जोर से यह कह रहा है कि हम लोग दो-दो सौ लेते हैं 200 से कम नहीं लेंगे एक बार कह दिए तो कह दिए इससे कम मे कोई गुंजाइश नहीं है। नहीं तो गाड़ी को थाने में लेकर चलो।


बता दें की सड़क निर्माण कंपनी की धीमी गति से काम किए जाने से रक्सौल शहर में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से निपटने में रक्सौल पुलिस अक्षम साबित हो रही है जबकि रक्सौल पुलिस मालवाहक ट्रकों से अवैध वसूली करने में सक्षम नजर आ रही है। रक्सौल पुलिस द्वारा अवैध वसूली किए जाने के वायरल वीडियो को देखकर ही यह कहा जा सकता है। वायरल यह वीडियो रक्सौल शहर के बाटा चौक की है। जहां जाम से निपटने के लिए तैनात सिपाही ही अवैध वसूली के खेल में लिप्त हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता