ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रात में दूसरी औरत से अश्लील चैट करता था पति, गुस्से में पत्नी ने चार्जर के तार से गला घोंटकर ले ली जान

DESK : पत्नी के सामने दूसरी महिला से अश्लील चेट करना एक पति को काफी भारी पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटना राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी की है। यहां पति का गै

रात में दूसरी औरत से अश्लील चैट करता था पति, गुस्से में पत्नी ने चार्जर के तार से गला घोंटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : पत्नी के सामने दूसरी महिला से अश्लील चेट करना एक पति को काफी भारी पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटना राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी की है। यहां पति का गैर औरत के साथ वीडियो कॉल पर अश्लील चेट करना एक पत्नी को नागवार गुजरा। गुस्साई पत्नी ने मोबाइल चार्जर के केबल से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है।


दरअसल, फतेहपुर शेखावाटी निवासी मकसूद का दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मकसूद अक्सर पत्नी मदीना के सामने ही उस महिला के साथ फोन पर अश्लील चैट करता था। इसको लेकर पत्नी मदीना उससे काफी नाराज रहती थी। वह इतनी परेशान हो गई थी कि उसने पति मकसूद की हत्या की योजना बना डाली। बीते 2 जुलाई को मदीना अपने पति मकसूद और सास के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी।


शादी समारोह में शामिल होने के बाद मकसूद वापस अपने घर लौट आया। योजना के मुताबिक मदीना एक घंटे बाद घर पहुंच गई। मदीना का पति मकसूद घर में सो रहा था, जिसका फायदा उठाते हुए मदीना ने मकसूद मोबाइल चार्जर के केबल से गला दबाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए मदीना ने मकसूद के गले में अपनी चुन्नी का फंदा लगाकर लाश को छत से लटका दिया।


परिवार वालों ने समझा कि मकसूद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। ऐसे में पुलिस के चक्कर में पड़ने से बचने के लिए उन्होंने मकसूद का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन इसी बीच जब मकसूद की मां को बहू मदीना पर शक हुआ। जब उसने मदीना से सख्ती से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में मदीना को गिरफ्तार कर लिया।