ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

रंगदारी नहीं मिलने पर कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

SAHARSA: सहरसा में रंगदार ने दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यवसाई को गोली मार दी। दरअसल सदर थाना क्षेत्र के मारूफगंज रोड स्थित बाबा हैंडलूम कपड़े की दुकान के मालिक ब्रजेश कुमार तिवारी से अपराधी

रंगदारी नहीं मिलने पर कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में रंगदार ने दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यवसाई को गोली मार दी। दरअसल सदर थाना क्षेत्र के मारूफगंज रोड स्थित बाबा हैंडलूम कपड़े की दुकान के मालिक ब्रजेश कुमार तिवारी से अपराधी ने रंगदारी मांगी। जब सुने पैसे देने से मना कर दिया तो अपराधी ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल व्यवसायी को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। 



वहीं डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार ने घायल ब्रजेश की स्तिथि खतरे से बाहर बताया है। जख्मी कपड़ा व्यवसायी ब्रजेश ने बताया कि बटराहा के रहने वाले आकाश यादव ने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीते दो-तीन दिनों से उक्त युवक रंगदारी मांग रहा था। सोमवार की सुबह करीब ग्यारह बजे अपराधी दुकान पर आया और दस हजार रुपये मांगने लगा। मना करने पर युवक ने फायरिंग कर दी और अपनी बाईक से भाग निकला। 



गोलीबारी की इस घटना के बाद व्यवसायी को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और खोखा बरामद कर अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। 

टैग्स