ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

रंगदारों के निशाने पर निर्माण एजेंसी, गंडक बांध पर निर्माण करा रहे इंजीनियर और कर्मियों को पीटा

CHAPRA : सोनपुर- रेवा मुख्य गंडक बांध पर बलिगांव गांव के समीप बांध के चौड़ीकरण और सड़क निर्माण कार्य में लगे निजी कंपनी के इंजीनियर, सुपरवाइज और कर्मचारियों को बदमाशों

रंगदारों के निशाने पर निर्माण एजेंसी, गंडक बांध पर निर्माण करा रहे इंजीनियर और कर्मियों को पीटा
Anamika
2 मिनट

CHAPRA :  सोनपुर- रेवा मुख्य गंडक बांध पर बलिगांव गांव के समीप बांध के चौड़ीकरण और सड़क निर्माण कार्य में लगे निजी कंपनी के इंजीनियर, सुपरवाइज और कर्मचारियों को  बदमाशों ने पिटाई कर दी.

 बताया जा रहा है कि नशे में धुत होकर पहुंचे असामाजिक तत्वों ने पहले काम रुकवा दिया फिर इंजीनियर और कर्मचारियों की पिटाई कर दी. असामाजिक तत्वों की पिटाई से घायल इंजीनियर और कर्मचारियों को इलाज के लिए परसा पीएचसी में भर्ती कराया गया है.

 घायल इंजीनियर ने उपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी. इंजीनियर की सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारियों ने काम रोक सारण के जिलाधिकारी, एसपी और परसा थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी देकर कार्यवाई के लिए आवेदन दिया है. बताया जा रहा है इस्पॉन लिमिटेड द्वारा गंडक नदी के तट पर 30 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है.

इंजीनियर बालू-मिट्टी भराने का काम करा रहे थे, तभी कुछ बदमाश वहां पहुंचे और काम रोकने को लेकर गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर बदमाशों ने इंजीनियर और कर्मचारियों की पिटाई कर दी. सभी को पीटने के बाद बदमाश फरार हो गए.