ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

रांची में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, बदमाशों ने दिनदहाड़े बिल्डर के स्टाफ से लूट लिए 6.50 लाख

RANCHI: बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बिल्डर के कर्मी से साढ़े 6 लाख रुपए लूट

रांची में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, बदमाशों ने दिनदहाड़े बिल्डर के स्टाफ से लूट लिए 6.50 लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बिल्डर के कर्मी से साढ़े 6 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित शख्स को घायल कर दिया है। घटना लालपुर थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर जोड़ा तालाब के एक बिल्डर के पास प्रज्ञा तिवारी नाम की महिला फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के सिलसिले में पहुंची थी। महिला ने बिल्डर के कर्मी रंजीत को पैसे निकालने के लिए बैंक भेजा था। रंजीत बैंक से साढ़े 6 लाख रुपए निकालकर वापस लौट रहा था, तभी अपराधियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर रुपए लूट लिये।


जब तक लोग कुछ समझ पाते अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बिल्डर द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।