ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

रांची में 4 कश्मीरी युवकों की पिटाई, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए

JHARKHAND: खबर झारखंड की राजधानी रांची से आ रही है। जहां 4 कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट की गयी है। स्थानीय लोगों द्वारा शहर छोड़ने तक की धमकी दी गयी है। यही नहीं उनसे पाकिस्ता

रांची में 4 कश्मीरी युवकों की पिटाई, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: खबर झारखंड की राजधानी रांची से आ रही है। जहां 4 कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट की गयी है। स्थानीय लोगों द्वारा शहर छोड़ने तक की धमकी दी गयी है। यही नहीं उनसे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगवाए गये हैं। पीड़ित युवकों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी है। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


रांची के डोरंडा में ये चारों कश्मीरी युवक किराए के घर में रहते हैं। पिछले 20 सालों से यहां रहकर ऊनी कपड़े बेचा करते हैं। मामले की लिखित शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आ गयी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार  छापेमारी कर रही है। 


कश्मीरी युवकों की माने तो कुछ स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट की है और रांची छोड़ने की धमकी दी है। उनसे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगवाए गये। कश्मीरी युवकों ने मारपीट करने वालों का नाम पुलिस को बताया है। मारपीट करने वालों में बिलाल अहमद, शब्बीर अहमद और वसीम अहमद शामिल था।


 वही सोनू नामक एक युवक ने भी हथियार के बल सभी के साथ मारपीट की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए। डोरंडा थाने में कंप्लेन दर्ज करायी गयी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की गहनता पूर्वक जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि पिटाई करने वालों को जल्द पकड़ा जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।