ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला गिरफ्तार, आरोपी की पत्नी भी थी मामले में संलिप्त

रामनगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी पिंटू ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने किसी तरह बचकर परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

बिहार
आरोपी की पत्नी अब भी फरार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: हफ्तेभर पहले एक 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की की कोशिश की गयी थी। इस मामले में रामनगर थाना क्षेत्र के गुदगुदी गांव निवासी आरोपी पिंटू ठाकुर के खिलाफ पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 


घटना रामनगर थाना क्षेत्र में बंजरिया नहर चौक के पास दोन नहर की हैं। घटना 30 नवम्बर की हैं। इस सबंध में परिजनों ने बताया कि गुदगुदी गांव निवासी पिंटू ठाकुर और उसकी पत्नी फूलकुमारी देवी बीते 30 नवम्बर को 12 वर्षीया नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर बाईक पर बिठाकर रामनगर ले गये। 


बंजरिया में नहर के पास पिंटू ठाकुर ने रेप की कोशिश की। जिसमें उसकी पत्नी खुद उसका मदद कर रही थी। लेकिन किसी तरह पीड़िता वहां से भाग निकली। इसकी शिकायत पीड़िता के माता पिता ने गोवर्धना पुलिस से की। जिसके बाद गोवर्धना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गोवर्धना पुलिस ने उसे रामनगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने इस बात की जानकारी दी।