ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मो. इंतखाब अरेस्ट, खुद को बताया था दाउद का छोटा शकील

ARARIA: 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान श्री राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने पिछले दिनों डायल 112 पर क

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मो. इंतखाब अरेस्ट, खुद को बताया था दाउद का छोटा शकील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान श्री राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने पिछले दिनों डायल 112 पर कई बार फोन किया और धमकी देते हुए कहा था कि वह 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर को बम से उड़ा देगा।


दरअसल, मो. इंतखाब नामक शख्स ने डायल 112 पर फोन कर अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद पुलिस टीम अलर्ट हो गई थी और फोन करने वाले शख्स को तलाश कर रही थी। पुलिस की विशेष टीम ने धमकी देने वाले मो.इंतखाब को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।


इंतखाब ने धमकी देते हुए कहा था कि वह दाउद इब्राहिम की गैंग का आतंकी है और 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर को बम से उड़ा देगा। उसने खुद को छोटा शकील बताया था। फिलहाल नगर थाना में पुलिस और खुफिया विभाग के लोग आरोपी युवक से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANTU BHAGAT

FirstBihar संवाददाता