ब्रेकिंग
पटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटेपटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटे

रक्सौल बॉर्डर पर अवैध मनी एक्सचेंज का भंडाफोड़, 10 लाख से अधिक की भारतीय-नेपाली मुद्रा बरामद

रक्सौल बॉर्डर पर पुलिस ने अवैध मनी एक्सचेंज रैकेट का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। छापेमारी में 2.63 लाख भारतीय और 8.13 लाख नेपाली मुद्रा बरामद, नेटवर्क की जांच जारी।

बिहार न्यूज
एक धंधेबाज गिरफ्तार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल बॉर्डर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे मनी एक्सचेंज कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और उसके पास से भारी मात्रा में भारतीय एवं नेपाली मुद्रा बरामद की है। 


मिली जानकारी के अनुसार, रक्सौल थाना क्षेत्र में सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि रेलवे फाटक के समीप एक दुकान में बड़े पैमाने पर अवैध मनी एक्सचेंज का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए रक्सौल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।


गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे फाटक स्थित उक्त दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से संजय महतो (पिता- कमल महतो), निवासी आश्रम रोड रक्सौल (वर्तमान पता- कोईरिया टोला), थाना- रक्सौल, जिला- पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से कुल 2,63,000 रुपये भारतीय मुद्रा तथा 8,13,950 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की गई।


पुलिस के अनुसार, बिना वैध लाइसेंस के इस प्रकार मनी एक्सचेंज का कारोबार करना कानूनन अपराध है, और यह गतिविधि लंबे समय से संचालित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद राशि और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।


फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

रक्सौल बॉर्डर पर अवैध मनी एक्सचेंज का भंडाफोड़, 10 लाख से अधिक की भारतीय-नेपाली मुद्रा बरामदरक्सौल बॉर्डर पर अवैध मनी एक्सचेंज का भंडाफोड़, 10 लाख से अधिक की भारतीय-नेपाली मुद्रा बरामदरक्सौल बॉर्डर पर अवैध मनी एक्सचेंज का भंडाफोड़, 10 लाख से अधिक की भारतीय-नेपाली मुद्रा बरामद