ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

राजधानी रांची में लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स से 3.50 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो

राजधानी रांची में लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स से 3.50 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। इस दौरान बदमाश अपनी बाइक सड़क पर छोड़कर निकल गए। घटना लोअर बाजार थाना क्षेत्र की है। 


जानकारी के मुताबिक रांची के निजाम कबाड़ी वाला का बेटा मो. महबूब बैंक से पैसे निकालकर दूसरे बैंक में डालने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद हड़कप मच गया।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।