ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

राजधानी में क्राइम अनकंट्रोल : सेवानिवृत कर्मचारी से दो लाख की लूट, बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाला था पैसा

PATNA : प्रदेश में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है. राजधानी में लुटेरा गिरोह सक्रिय है. लूट-छिनतई की घटनाएं बढ़ती जा रही है. अभी कुछ दिन पहले राजधानी पटना के बाकरगंज में ज्वेलरी शॉप से क

राजधानी में क्राइम अनकंट्रोल : सेवानिवृत कर्मचारी से दो लाख की लूट, बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाला था पैसा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : प्रदेश में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है. राजधानी में लुटेरा गिरोह सक्रिय है. लूट-छिनतई की घटनाएं बढ़ती जा रही है. अभी कुछ दिन पहले राजधानी पटना के बाकरगंज में ज्वेलरी शॉप से करोड़ों की लूट हुई है. ये मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि फिर एक लूट की घटना सामने आ रही है.


ताजा घटना पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र के सम्मसपुर इलाके की है. जहाँ स्टेट बैंक से रुपया निकाल कर घर लौट रहे सेवानिवृत कर्मचारी से दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने बैग में भरा दो लाख रुपये छीन कर फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस पूरे मामले की छान बीन में जुट गई है. 


मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ईश्वर दयाल NCC में कर्मचारी पद से सेवानिवृत हुए थे और अपनी पुत्री की शादी के लिए स्टेट बैंक से दो लाख रुपये निकाल कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे बैग छीनकर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस लूट का मामला दर्ज कर घटना के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में जुट गई है.


बता दें कि वैशाली में भी आज सीएसपी संचालक से 2.60 की छिनतई हुई है. अपराधियों ने दिनदहाड़े ट्रैफिक पुलिस के सामने ही रूपये छिनकर भाग निकले. घटना नगर थानाक्षेत्र के यादव चौक की है. वहीं छपरा में भी लूट के दौरान फायरिंग का मामला सामने आ रहा है, जिसमें एक राहगीर को गोली लगी है.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता