ब्रेकिंग
Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?

राजधानी में कार साइड करने को लेकर हुआ विवाद : एक के सिर में मारी गोली, बैक टू बैक 3 राउंड फायरिंग

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के बदमाश और अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने के लिए समय का इंतजार नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं अ

राजधानी में कार साइड करने को लेकर हुआ विवाद :  एक के सिर में मारी गोली, बैक टू बैक 3 राउंड फायरिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य  के बदमाश और अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने के लिए समय का इंतजार नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं अब राज्य के आम लोग ही बात बात पर गोली चलाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना के जक्कनपुर इलाके से निकलकर सामने आया है। जहां कार साइड करने को लेकर हुए विवाद में युवकों ने फायरिंग कर दी है जिसमें एक युवक के सिर में गोली जा लगी है।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर स्थित दोपुलवा गली में कार सवार चार अपराधियों ने दूसरे कार सवार तीन युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में दूसरे कार सवार ड्राइवर अनुराग कुमार के सिर में गोली लगी है, जिसे आनन-फानन में दोस्तों ने पाटलिपुत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां इसकी स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है। इस गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 


बताया जा रहा है कि, एक कार में सवार कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ किसी काम को लेकर कदमकुआं जा रहे थे। इसी दौरान दोपुलवा गली में ही आगे से एक स्कॉर्पियो कार सामने आ गया। कार पर राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा था। इस दौरान कार साइड करने को लेकर आपस में बहसबाजी शुरू हो गई। इस दौरान इस हादसे में घायल ड्राइवर अनुराग ने कहा कि मैं गली में साइड कर लेता हूं आप चले जाइये, या फिर आप थोड़ा सा पीछे कीजिए मैं गाड़ी निकाल लूंगा। इतना कहने पर कार से दो लोग पिस्टल लेकर आए और अनुराग पर तान दिया। अनुराग ने जब कहा कि पिस्टल क्यों तान दिये, इतना कहने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पहली गोली अनुराग को सिर में लगी, जिसके बाद वह गिर गया। इसके बाद दो गोली चलाया जो मेरे और सूरज के बगल से गुजर गयी। बगल से गोली गुजरने के बाद सूरज बेहोश हो गया। 


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जक्कनपुर थाने की पुलिस पहुंच गयी। लेकिन जबतक सभी अपराधी कार लेकर फरार हो गये। घायल युवक अनुराग जयप्रकाश नगर का ही रहने वाला है और ग्रेजुएशन का छात्र है। घटना में स्कॉर्पियो सवार चार युवकों में से एक को पीड़ित युवक ने पहचान लिया है। गोली से बचे अमित कुमार ने बताया कि गुड्डू यादव नाम युवक था, जो वहीं का रहने वाला है।  बाकी के तीन लोगों को मैं नहीं जानता हूं। अमित ने बताया कि सभी जाते-जाते बोले हैं कि तुम सब बच गये। बहुत फुर्र-फुर्र करते हो।