ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना : राजधानी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी बेखौफ हो कर हत्या, लूट जैसी घटना का अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब परिसर

पटना : राजधानी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी बेखौफ हो कर हत्या, लूट जैसी घटना का अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब परिसर की है. जहां अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी है.  


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना स्थल से खोखा बरामद किया. साथ ही पूरे मामले की छान बीन में जुट गई गई. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है.


मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग का नाम मो. इदु है, जो हरनाहट टोला पटना सिटी का रहने वाला बताया जा रहा है. घटनास्थल से पुलिस ने कारतूस के खोखे बरामद किए हैं. बुजुर्ग व्यक्ति पिछले 3 सालों से मंगल तालाब के पास सड़क किनारे रह रहा था. अपराधियों ने बुजुर्ग व्यक्ति को माथे में गोली मारी है.


बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति पिछले 3 सालों से मंगल तालाब परिसर में बना बैठका में रह रहा था. अपराधियों ने किस कारण इस व्यक्ति को गोली मारी है यह स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की तहकीकात कर रही है. लोग चर्चा कह रहे हैं कि ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति को मार कर किसी को क्या मिल सकता है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
r

रिपोर्टर

rohan badal

FirstBihar संवाददाता