ब्रेकिंग
पटना में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, इन क्षेत्रों में इतने घंटे बाधित रहेगी बिजली सप्लाई; जानें अपने इलाके का हालबिहार में बारिश का डबल अटैक! 12 जिलों में भारी बारिश, 20 में वज्रपात का अलर्ट; जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमपटना में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, इन क्षेत्रों में इतने घंटे बाधित रहेगी बिजली सप्लाई; जानें अपने इलाके का हालबिहार में बारिश का डबल अटैक! 12 जिलों में भारी बारिश, 20 में वज्रपात का अलर्ट; जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायम

राजस्व विभाग का बड़ा बाबू रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार, एक लाख रुपये लेते विजिलेंस ने दबोचा

SIWAN: निगरानी की कार्रवाई बिहार में लगातार जारी है इसके बावजूद लोग अपनी घूस लेने के आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों को मानों किसी का भी डर नहीं है शायद यही कारण है कि ऐसे ल

राजस्व विभाग का बड़ा बाबू रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार, एक लाख रुपये लेते विजिलेंस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: निगरानी की कार्रवाई बिहार में लगातार जारी है इसके बावजूद लोग अपनी घूस लेने के आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों को मानों किसी का भी डर नहीं है शायद यही कारण है कि ऐसे लोग बेखौफ घूस लेते हैं। इसी दौरान आज  सीवान में राजस्व विभाग का एक बड़ा बाबू निगरानी के हत्थे चढ़ गया। 


वो भी उस वक्त जब वह एक व्यक्ति से काम कराने के एवज में एक लाख रुपया कैश रिश्वत के तौर पर ले रहा था। विजिलेंस की टीम ने घूसखोर बड़ा बाबू को रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा है। अब उसे लेकर विजिलेंस की टीम पटना के लिए रवाना हुई है। जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी।


राजस्व विभाग के बड़ा बाबू का नाम जियाउल हक है। जो काम कराने के लिए एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। पीड़ित को यह भी कहा था कि बिना चढ़ावा चढ़ाए कोई काम यहां नहीं होने वाला है। इसलिए एक लाख दो और काम कराओ। 


पीड़ित ने इस बात की सूचना निगरानी विभाग को दी जिसके बाद मामले के सत्यापन के बाद निगरानी की टीम के सामने ही उस शख्स ने एक लाख रुपए दिया। पैसे देते ही विजिलेंस की टीम ने आरोपी बड़ा बाबू को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा। निगरानी की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।