ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

रेलवे टिकट बनाने वाले 3 दलालों को RPF ने दबोचा, 1.50 लाख का अवैध टिकट किया बरामद

AURANGABAD: रफीगंज आरपीएफ ने औरंगाबाद के आरबीआर हाई स्कूल व इमादपुर में अवैध रेलवे टिकट बनाने वाले तीन दुकानों पर छापेमारी की। जहां से तीन दलालों को दबोचा गया। इनके पास से डेढ

रेलवे टिकट बनाने वाले 3 दलालों को RPF ने दबोचा, 1.50 लाख का अवैध टिकट किया बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: रफीगंज आरपीएफ ने औरंगाबाद के आरबीआर हाई स्कूल व इमादपुर में अवैध रेलवे टिकट बनाने वाले तीन दुकानों पर छापेमारी की। जहां से तीन दलालों को दबोचा गया। इनके पास से डेढ लाख रुपये के अवैध रेलवे टिकट भी बरामद किया गया है। फिलहाल तीनों दलालों को जेल भेजा गया है। 


आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आरपीएफ मंडल के सीनियर कमांडेंट जेतीन बी.राज के निर्देश पर यह छापेमारी की गयी थी। पर्व त्योहार को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। जिसे देखते हुए रेलवे टिकट बनाने वाले दलाल सक्रिय हो गये है। इन पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गयी है।


मंगलवार को आरपीएफ ने आरबीआर स्कूल के पास एक साथ तीन दुकानों में छापेमारी की गयी थी। ओम इंटरनेट प्रिंटिंग, अर्चना प्रेस इंटरनेट और ग्राहक इंटरनेट शॉप पर छापेमारी की गयी थी। जहां से कासमा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी रंजीत कुमार, सरावाक गांव निवासी श्रीचंद प्रजापति और छोटी इमादपुर निवासी दीपक कुमार को दबोचा गया। 


गिरफ्तार तीनों टिकट दलाल हैं जो अवैध रेलवे टिकट बनाकर उसे ऊंचे दामों में बेचा करते थे। इस बात की लगातार शिकायत आरपीएफ को मिल रही है। जिसके बाद आरपीएफ ने टीम बनाकर छापेमारी की और तीन दलालों को डेढ लाख के अवैध रेलवे टिकट के साथ दबोचा। इस दौरान आरपीएफ ने लैपटॉप, मॉनिटर, सीपीयू समेत कई सामान बरामद किया है। छापेमारी दल में उप निरीक्षक इंदल कुमार, सहायक उप निरीक्षक बी के पांडेय, आर के राय, रवि कुमार व अन्य कर्मी शामिल थे ।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता