ब्रेकिंग
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन

समस्तीपुर रेल थाना के कॉन्टेबल को SP ने किया सस्पेंड, अवैध शराब के धंधे में संलिप्तता और महिला सिपाही से दुर्व्यवहार का आरोप

MUZAFFARPUR: अवैध शराब के धंधे में संलिप्त सिपाही नागमणि को सस्पेंड किया गया है। उस पर महिला कॉन्स्टेबल से दुर्व्यवहार का भी आरोप है। रेल डीएसपी की रिपोर्ट पर रेल एसपी डॉ.कुमा

समस्तीपुर रेल थाना के कॉन्टेबल को SP ने किया सस्पेंड, अवैध शराब के धंधे में संलिप्तता और महिला सिपाही से दुर्व्यवहार का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: अवैध शराब के धंधे में संलिप्त सिपाही नागमणि को सस्पेंड किया गया है। उस पर महिला कॉन्स्टेबल से दुर्व्यवहार का भी आरोप है। रेल डीएसपी की रिपोर्ट पर रेल एसपी डॉ.कुमार आशीष ने यह कार्रवाई की। समस्तीपुर रेल थाने में तैनात पीटीसी जवान नागमणि पर यह कार्रवाई की गयी है। रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने इस बात की जानकारी दी है। 


इस मामले की जांच रेल पुलिस उपाधीक्षक मुजफ्फरपुर ने की है। रेल थाना समस्तीपुर में प्रतिनियुक्त प्रशिक्षु पु०नि० प्रकाश रंजन,  प्रकाश कुमार मिश्रा, रंजन कुमार सिंह, सपना कुमारी और  नन्दनी कुमारी से पूछताछ की गयी। इन लोगों ने बताया कि नागमणी कुमार बोलचाल में काफी रूठ है। कभी भी किसी कर्मी को बेइज्जत कर देते है, महिला कर्मियों के साथ भी इनका व्यवहार सही नहीं रहता है।


वह किसी भी महिला कर्मी के खिलाफ कुछ भी बोल देता है तथा महिलाओं के तरफ देखने का तरीका भी ठीक नही है। वह लड़ाकू प्रवृत्ति का व्यक्ति हैं। हालांकि जांच में पता चला कि महिला कर्मियो को अपने कमरे में रखने की बात सही नहीं है। थानाध्यक्ष के मेल से नागमणी कुमार एवं सिवाराम सिंह द्वारा अवैध शराब पकड़कर बेच देने की घटना को कभी देखे नहीं है।


जांच में यह पता चला कि नागमणी कुमार, रेल थाना समस्तीपुर का कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान अवैध शराब संबंधी कार्य में गतिविधि संदिग्ध पाया गया है। एवं महिला कर्मियों के साथ भी व्यवहार सही नहीं पाया जाना और किसी भी महिला कर्मी को कुछ भी बोल देना इनके संदिग्ध आचरण होने एक अच्छा पुलिस नही होने, उदण्डता से कार्य करने स्वेच्छाचारिता, कर्तव्यहीनता एवं मनमाने ढंग से कार्य करने का परिचायक है। उक्त आरोप में नागमणी कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है साथ ही विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है। इस तरह के आचरण पुष्टि होने पर कठोरतम कार्रवाई की जायेगी।




टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता