ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

रेड लाइट एरिया में रेड, 2 दलाल सहित 4 गिरफ्तार, 8 सेक्स वर्करों को कराया गया मुक्त

KISHANGANJ: किशनगंज में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर दो दलाल और 4 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार के चंगुल से 9

रेड लाइट एरिया में रेड, 2 दलाल सहित 4 गिरफ्तार, 8 सेक्स वर्करों को कराया गया मुक्त
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर दो दलाल और  4 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार के चंगुल से 9 सेक्स वर्करों को भी मुक्त भी करवाया। पुलिस को मौके से  कई आपत्तिजनक सामान भी मिले है। गिरफ्तार चार ग्राहकों और दो दलालों पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है। 


रेड लाइट एरिया में रेड, 2 दलाल सहित 4 गिरफ्तार, 8 सेक्स वर्करों को कराया गया मुक्त


किशनगंज के खगड़ा मोहल्ला स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीएम शाहनवाज़ अहमद नियाजी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गयी। इस दौरान दो दलाल सहित चार ग्राहक को मौके से गिरफ्तार किया गया। वही इस दौरान पुलिस ने छापेमारी के दौरान देह व्यापार के चंगुल में फंसी नौ सेक्स वर्करों को भी मुक्त करवाया। छापेमारी के दौरान मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। 


रेड लाइट एरिया में रेड, 2 दलाल सहित 4 गिरफ्तार, 8 सेक्स वर्करों को कराया गया मुक्त

एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी ने मामले की पुष्टि करते हुए कि खगड़ा रेड लाइट एरिया में बड़े पैमाने पर देह व्यापार संचालन की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर छापेमारी की गयी। जिसमें पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष दलाल को गिरफ्तार किया है। दोनों का नाम अंजू देवी और प्रमोद कुमार बताया जा रहा है। चार ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया है। वही 9 सेक्स वर्कर को मुक्त कराया गया है जिससे दलालों के द्वारा जबरन देह व्यापार का धंधा करवाया जाता था। छुड़ाई गयी सेक्स वर्करों को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा ताकि वे अपनी जिन्दगी की शुरूआत बेहतर ढंग से कर सकें।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SABNAM KHAN

FirstBihar संवाददाता