ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

रेड लाइट एरिया में लड़की को बेचे जाने की मिली थी सूचना, पुलिस ने छापेमारी कर दो महिला समेत 8 लोगों को पकड़ा

KISHANGANJ: किशनगंज के खगड़ा रेड लाइट एरिया में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा था। लड़कियों की बोली लगायी जा रही थी। जिसकी सूचना मिलते ही किशनगंज एसपी ने छापेमारी के लिए स्पे

रेड लाइट एरिया में लड़की को बेचे जाने की मिली थी सूचना, पुलिस ने छापेमारी कर दो महिला समेत 8 लोगों को पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज के खगड़ा रेड लाइट एरिया में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा था। लड़कियों की बोली लगायी जा रही थी। जिसकी सूचना मिलते ही किशनगंज एसपी ने छापेमारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया। पुलिस की स्पेशल टीम ने जब रेड लाइट इलाके में छापेमारी की तब इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें दो महिला भी शामिल है। 


पुलिस ने मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो महिला और 6 पुरुष शामिल हैं। हिरासत में लिए गये महिलाओं में से एक कॉलगर्ल है जबकि दूसरी महिला दलाल हैं। वही छापेमारी की भनक मिलते ही अन्य दलाल भी मौके से फरार हो गये। 


अवैध देह व्यापार से जुड़े दलालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस इन सभी से पूछताछ में जुटी है। इनकी निशानदेही पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि खगड़ा रेल लाइट एरिया में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है यहां लाई गयी लड़कियों की बोली लगाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की जहां से 8 लोगों को पकड़ा गया।