ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को सौंपी गई कमानभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना... अब खुद तोड़ रहे लोगबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 27 एजेंडों पर लगी मुहरMLC चुनाव में इतनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा जन सुराज, प्रशांत किशोर ने किया ऐलानBihar Education News: शिक्षक दिवस पर 38 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, पूरी लिस्ट....अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को सौंपी गई कमानभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना... अब खुद तोड़ रहे लोगबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 27 एजेंडों पर लगी मुहरMLC चुनाव में इतनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा जन सुराज, प्रशांत किशोर ने किया ऐलानBihar Education News: शिक्षक दिवस पर 38 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, पूरी लिस्ट....

पूर्व विधायक राहुल शर्मा के बाद बहन और बहनोई की गाड़ी पर हमला, परिवार पर खतरा!

JEHANABAD: जहानाबाद घोसी के पूर्व विधायक और वर्तमान जेडीयू जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा के गाड़ी पर हमला के बाद अब उनकी बहन और जीजा की भी गाड़ी पर हमला किया गया है। घटना टेहटा ओपी के हाज

पूर्व विधायक राहुल शर्मा के बाद बहन और बहनोई की गाड़ी पर हमला, परिवार पर खतरा!
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद घोसी के पूर्व विधायक और वर्तमान जेडीयू जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा के गाड़ी पर हमला के बाद अब उनकी बहन और जीजा की भी गाड़ी पर हमला किया गया है। घटना टेहटा ओपी के हाजी सराय की है। हमले के बाद गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।


आपको बता दें कि घोसी थाना क्षेत्र के बिरुपुर गांव के पास राहुल शर्मा की गाड़ी को भी कुछ अज्ञात लोगों ने अपना निशाना बना लिया था और पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था। इस मामले में स्थानीय घोसी थाना में छह सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई ही थी कि देर रात टेहटा ओपी क्षेत्र के हाजी सराय के पास घोसी विधानसभा के पूर्व विधायक राहुल शर्मा की बहन और बहनोई के गाड़ी पर भी अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर शीशा तोड़ दिया।


मौके पर जहानाबाद एसपी दीपक रंजन पहुंचकर मामले की जांच करने में जुट गए हैं। हैरानी की बात है कि पहले राहुल शर्मा की गाड़ी पर हमला किया गया और इसके ठीक बाद उनकी बहन और बहनोई की गाड़ी पर हमला हुआ।

टैग्स