ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

राबड़ी आवास के बाहर लाठीचार्ज, टिकट की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं को लाइट बंद कर पीटा गया

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी में टिकट का दावा कर रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पूर्व

राबड़ी आवास के बाहर लाठीचार्ज, टिकट की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं को लाइट बंद कर पीटा गया
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी में टिकट का दावा कर रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठीचार्ज किया गया है. टिकट की मांग कर रहे आरजेडी कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गई हैं. कई कार्यकर्ताओं को चोट लगने की बात सामने आ रही है. कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है. नाराज कार्यकर्ता बैरेकेटिंग के ऊपर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं.




आज कल रोज आरजेडी कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी में टिकट का दावा कर रहे हैं. आरजेडी में भी टिकट के लिए होड़ मची हुई है. इस वक्त भारी संख्या में पहुंचे राजद समर्थक टिकट के लिए नारेबाजी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि परसा विधानसभा क्षेत्र से ये आरजेडी कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर पहुंचे हैं. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लाइट बंद कर उनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया है.


राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम रोज जुटा है. हर रोज यहां टिकट के दावेदारों की भी भारी भीड़ होती है. सब की एक अदद आस यही होती है कि किसी भी तरह तेजस्वी से मुलाकात हो जाए. आज भी राबड़ी आवास के बाहर भारी संख्या में टिकट के दावेदार पहुंचे हैं और हंगामा कर रहे हैं.


राबड़ी आवास के बाहर लालू-राबड़ी जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं. टिकट के दावेदारों का यह हाई वोल्टेज ड्रामा हर रोज चलता है. आज भी आरजेडी के नेता और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ राबड़ी आवास के बाहर है. तेजस्वी से मुलाकात की मांग की जा रही है और नारे लगाए जा रहे हैं. अपना टिकट कंफर्म कराने को आतुर दावेदार हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता