ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, परिवार वालों की रजामंदी के बाद दोनों की करवाई गई शादी

JAMUI: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फिर परिवारों के साथ दोनों की शादी करवा दी गयी। मामला जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र का है

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, परिवार वालों की रजामंदी के बाद दोनों की करवाई गई शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फिर परिवारों के साथ दोनों की शादी करवा दी गयी। मामला जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र का है जहां प्रेमिका से मिलना एक प्रेमी को काफी महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने प्रेमी-युगल को रात के अंधेरे में छिपकर मिलते देख लिया फिर क्या था गांव वालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर दोनों के परिवार वालों को बुलाया गया और परिजनों की मौजूदगी में दोनों प्रेमी युगल की शादी करवाई गयी। 


ग्रामीणों ने बताया कि दोनों प्रेमी जोड़े की रजामंदी से परिवार वालों के सामने दोनों की शादी करवाई गयी। हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार पंडित को बुलाकर घर के आंगन में शादी करवाई गयी। ग्रामीणों और परिजनों के सामने युवक ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और भगवान को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिये और एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया। प्रेमी युगल की शादी का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। 


बताया जाता है कि पनानमा गांव की रहने वाले सुखी यादव की19 वर्षीय पुत्री रंजू कुमारी और खैरा थाना क्षेत्र के  गूंगाटी, बिशनपुर गांव के खेमन यादव के 24 वर्षीय पुत्र मनोरंजन कुमार के बीच पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी अक्सर रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आता था। जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। इस बीच प्रेमी मनोरंजन कुमार सोमवार की शाम अंधेरे में अपनी  प्रेमिका रंजू कुमारी से मिलने पहुंचा था तभी ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इस दौरान हो हंगामा भी किया, फिर दोनों के परिवार को बुलाया गया जिसके बाद दोनों परिवार की मौजूदगी और लड़की-लड़की की सहमति से दोनों की शादी करा दी गयी।


प्रेमी मनोरंजन कुमार ने बताया कि रंजू को वो पसंद करता है। दोनों की मर्जी से शादी हुई है। इस शादी से मुझे और पूरे परिवार के साथ समाज को भी कोई दिक्कत नहीं है। वही प्रेमिका रंजू कुमारी ने कहा कि किसी के दवाब में उसने शादी नहीं की है। दोनों की मर्जी से यह शादी हुई है। 


हालांकि जब गांव वालों ने दोनों को पकड़ा तो विवाद शुरू हो गया था, फिर लड़का के परिवार के पास यह मामला पहुंचा। दोनों के परिवार के लोगों और ग्रामीणों के बीच बैठक हुई और कुछ ही देर में मामले को सुलझा लिया गया और आपसी सहमति से हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करावा दी गयी। अब इस शादी की चर्चा इलाके में होने लगी है। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता