ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत से 50 लाख की मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

DESK:डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत को जान से मारने की धमकी दी गयी है। हनीप्रीत से वॉट्सऐप के जरिए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है।

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत से 50 लाख की मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत को जान से मारने की धमकी दी गयी है।  हनीप्रीत से वॉट्सऐप के जरिए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। हनीप्रीत ने थाने में अपनी शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


आरोपी की पहचान डबवाली निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। जो खुद को गैंगस्टर लॉरेंस का गुर्गा बताता था। फिलहाल कोर्ट ने उसे दो दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेजा है। प्रदीप ने पहले हनीप्रीत को वॉट्सऐप पर हैल्लो का मैसेज भेजा फिर बाद में एक और मैसेज किया जिसमें उसने हनीप्रीत से 50 लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। 


मिली जानकारी के अनुसार मैसेज भेजने वाले आरोपी प्रदीप ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस का गुर्गा बताया था और 50 लाख की रकम मांगी थी। वही एएसपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि हनीप्रीत ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था 5 अप्रैल 2023 को वॉट्सऐप के जरीये उसके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया था कि वह लॉरेंस ग्रुप से दीपा बोल रहा है। 


उसने चार लोगों को टारगेट किया है, उसमें एक नाम उसका भी शामिल है। मैसेज में यह लिखा गया था कि 50 लाख रुपए कैश दो नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। मामला सामने आते ही एसपी उदय सिंह मीणा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक जांच टीम का गठन किया। जिसके बाद आरोपी प्रदीप को दबोचा गया। फिलहाल उसे पुलिस दो दिनों के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।