ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

राजधानी में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सुबह - सुबह चाकू मार युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है जहां देखो अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर डाली है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी का

राजधानी में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सुबह - सुबह चाकू मार युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है जहां देखो अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर डाली है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र के श्री कृष्णा नगर इलाके में  रोड नंबर 21 की है। आज अहले सुबह एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। बेखौफ अपराधियों युवक के पेट में चाकू से वार किया है। जिससे उसके मौके पर ही मौत हो गई है।  इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है।  मौके पर बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस और DSP कृष्ण मुरारी प्रसाद पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। 


वहीं, इस घटना के बाद आस - पास के लोगों से जब फर्स्ट बिहार की टीम ने जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से इलाके में स्मेकियर का तांडव बढ़ गया है वो लोग अपने नशा करने को लेकर किसी से भी छिनतई करना शुरू कर देते हैं और यदि कोई इनका विरोध करता है तो धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर डालते हैं। कुछ इसी तरह की घटना आज भी निकल कर सामने आई है। घटनास्थल के पास एक पार्क है। वहां पांच लोग इकट्ठा हुए। किसी बात को लेकर अनबन हुई है। इस दौरान उन्हीं पांचों में से किसी ने चाकू से हमला कर दिया। 


उधर,  इस घटना की जानकारी देते हुए बुद्ध कॉलोनी थाने के एसएचओ ने बताया कि आज पहले सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया है। एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। आस- पास के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस टीम को दी जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच घटना की तहकीकात करने में लग गई है। फिलहाल घटना में मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। मृत युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके पास से माचिस की डिबिया मिली है।