ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे, दूसरे राउंड में 1872 वोटों की बढ़त✦Bihar CM : 'अपराधियों का जितना कमर तोड़ना हैं उतना तोड़िए ...', शराबबंदी कार्यक्रम में बोले CM सम्राट चौधरी- बच्चों को नशे में धकेलने वालों को छोड़ना नहीं✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे, दूसरे राउंड में 1872 वोटों की बढ़त✦Bihar CM : 'अपराधियों का जितना कमर तोड़ना हैं उतना तोड़िए ...', शराबबंदी कार्यक्रम में बोले CM सम्राट चौधरी- बच्चों को नशे में धकेलने वालों को छोड़ना नहीं✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी

प्याज के दाम में बढ़ोतरी के बाद सक्रीय हुए चोर, गोदाम से 375 बोरी पर किया हाथ साफ

PATNA : बिहार में चुनाव की सरगर्मी के साथ आलू प्याज की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है. इस बढ़ोतरी के कारण प्याज चोर भी सक्रीय हो गये हैं और प्याज पर अपना निशाना बनाने में जुट गए है.

प्याज के दाम में बढ़ोतरी के बाद सक्रीय हुए चोर, गोदाम से 375 बोरी पर किया हाथ साफ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में चुनाव की सरगर्मी के साथ आलू प्याज की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है. इस बढ़ोतरी के कारण प्याज चोर भी सक्रीय हो गये हैं और प्याज पर अपना निशाना बनाने में जुट गए है. ताजा मामला पटना सिटी अनुमंडल फतुहां थाना के सोनारू गांव इलाके का है जहां हाइवे के लिंक रोड सोनारू गांव स्थित प्याज गोदाम में रात के सन्नाटे में चोरों ने गोदाम का ताला काट कर साढ़े सात लाख का 375 बोरी प्याज की चोरी कर ली.


साथ ही गोदाम के कार्यालय का आलमारी तोड़कर 7500 रुपये, दो ट्रैक्टर की बैट्री, कांटा समेत आठ लाख की चोरी कर चलते बने. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 


पीड़ित प्याज व्यवसाई धीरज कुमार ने बताया कि शाम में गोदाम बंद कर वो घर गया था और सुबह गोदाम खोलने पहुंचा तो गोदाम का ताला टूटा हुआ था और मेन गेट खुला हुआ था. वहीं अंदर जाने पर दिखा कि सीरियल नम्बर से रखे गए 1000 बोरी में 375 बोरी प्याज कम दिखे और बाकि बोरे बिखरे पड़े थे. अंदर के दो कमरों का भी ताला काटा गया था. जिसके बाद पीड़ित ने थाना को सूचना दी.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता