ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

उधार मांगने पर दोस्त ने उतारा मौत के घाट, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 4 आरोपी अब भी फरार

MOTIHARI: दोस्त को 8 हजार रूपया उधार देना एक युवक को भारी पड़ गया। उधार मांगने से गुस्साएं साथी ने चाकू से गोदकर दोस्त की हत्या कर दी। घटना मोतिहारी के द्वार देवी मंदिर के पास की ह

उधार मांगने पर दोस्त ने उतारा मौत के घाट, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 4 आरोपी अब भी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: दोस्त को 8 हजार रूपया उधार देना एक युवक को भारी पड़ गया। उधार मांगने से गुस्साएं साथी ने चाकू से गोदकर दोस्त की हत्या कर दी। घटना मोतिहारी के द्वार देवी मंदिर के पास की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। 


मृतक की पहचान मिस्कौट निवासी बैंककर्मी मनोज प्रसाद के बेटे आईटीआई के छात्र आयुष के रूप में हुई है। दोस्त की हत्या करने वाला शख्स शिवम भी मिस्कौट का ही रहने वाला है। जिसे पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। शिवम के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुए चाकू और खून से सना कपड़ा बरामद किया है।


 बताया जाता है कि आयुष और शिवम दोस्त थे। शिवम ने 8 हजार रूपये कर्ज के रूप में आयुष से लिया था जिसे लौटाने से वह आनाकानी कर रहा था। बार-बार पैसे की मांग की जा रही थी। आज आयुष ने एक बार फिर शिवम से 8 हजार रूपये मांगे जो शिवम को नागवार गुजरा और उसने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। 


शिवम के साथ उस वक्त चार और अपराधी मौजूद थे। शिवम को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य चार लोग अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथी द्वारा इस घटना को अंजाम दिये जाने से इलाके के लोग भी सकते में हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।