ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

स्कूल में रची गयी जहरीली साजिश : हैंडपंप का पानी पीया तो मुंह से निकलने लगा झाग, मिड डे मील के चावल में भी मिला जहर

MOTIHARI :पूर्वी चंपारण जिले के एक सरकारी स्कूल में बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। स्कूल के हैंडपंप में जहा साजिशकर्ताओं ने जहर मिला दिया वहीं मिड डे मील के लिए रखे चावल में भी जहर ड

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MOTIHARI :पूर्वी चंपारण जिले के एक सरकारी स्कूल में बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। स्कूल के हैंडपंप में जहा साजिशकर्ताओं ने जहर मिला दिया वहीं मिड डे मील के लिए रखे चावल में भी जहर डाल दिया गया। हालांकि शुक्र ये रहा कि प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की नजर इस साजिश पर पड़ गयी जिससे बड़ा हादसा टल गया। जहर की आशंका से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।


कोटवा प्रखंड के नवादा उत्क्रमित मध्य विद्यालय से ये मामला सामने आया है जहां हैंडपंप के पानी पीने के बाद अचानक एक शिक्षिका के मुंह से झाग निकलने लगा। मैडम दौड़ते-दौड़ते प्रधानाध्यापक महोदय के पास पहुंची तो आनन-फानन में उन्होनें हैंडपंप का पानी पीने से सभी को रोक दिया । इसके  तुरंत बाद पता चला कि मिड डे मील के लिए रखे चावल में भी जहर डाला गया है। स्कूल परिसर में कई जगह नीला पदार्थ फैला देख लोगों के होश उड़ गए।


स्कूल परिसर में फैले जहर की सूचना प्रधानाध्यक ने तुरंत शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कोटवा थाना पुलिस को दिया। सूचना पर कोटवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस पूरे मामले पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि किसी बडे हादसे को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने देर रात हैंडपंप और स्कूल में बनने वाले मध्यान भोजन के चावल में जहर मिलाया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता