ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

स्कूल में देसी कट्टा लेकर पहुंच गया 8वीं का छात्र, क्लास में मची अफरा-तफरी

EAST CHAMPARAN: सरकारी स्कूल में हथियार लेकर आने का मामला बिहार के पूर्वी चंपारण से सामने आया है। जहां 8 वीं का छात्र अपने बैग में देसी कट्टा लेकर स्कूल पहुंच गया। जब उसने क्ल

स्कूल में देसी कट्टा लेकर पहुंच गया 8वीं का छात्र, क्लास में मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: सरकारी स्कूल में हथियार लेकर आने का मामला बिहार के पूर्वी चंपारण से सामने आया है। जहां 8 वीं का छात्र अपने बैग में देसी कट्टा लेकर स्कूल पहुंच गया। जब उसने क्लास रूम में बैग खोलकर कट्टा निकाला तो वहां अफरा-तफरी मच गयी। अन्य बच्चे डर के मारे इधर उधर भागने लगे। बच्चों को यह लग रहा था कि कही गोली चल गयी तो लग जाएगी। 


इसी बात को लेकर हरसिद्धि थाना क्षेत्र के यादवपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित राजकीय मध्य विद्यालय में बच्चे अचानक शोर मचाने लगे। बच्ची को शोर को सुनकर स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार राम ने छात्र से कट्टा छीन लिया और उसके एक अन्य साथी का बैग भी जब्त कर लिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दे दी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टा और बैग को कब्जे में लिया और दोनों छात्र को थाने ले जाकर पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र के पास से बरामद कट्टा खिलौने के जैसा दिख रहा है जो खराब है किसी काम का नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी इनके माता-पिता को भी थाने पर बुलाया गया है उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

टैग्स