ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शराबबंदी वाले बिहार में अरुणाचल प्रदेश निर्मित शराब की बड़ी खेप बरामद : कंटेनर में मिला 50 लाख का माल

MOTIHARI : शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से 50 लाख रुपये कीमत की शराब बरामद की गई है। उत्पाद विभाग की टीम ने मोतिहारी में कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर को पकड़ा है, जिसमें लदी श

शराबबंदी वाले बिहार में अरुणाचल प्रदेश निर्मित शराब की बड़ी खेप बरामद : कंटेनर में मिला 50 लाख का माल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI : शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से 50 लाख रुपये कीमत की शराब बरामद की गई है। उत्पाद विभाग की टीम ने मोतिहारी में कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर को पकड़ा है, जिसमें लदी शराब की एक बड़ी खेप को जब्त कर लिया गया है। बरामद विदेशी शराब की कीमत 50 लाख रुपये बतायी जा रही है। हालांकि इस दौरान सभी शराब तस्कर मौके से फरार हो गए।  


मोतिहारी उत्पाद विभाग की टीम ने पीपरा कोठी फ्लाई ओवर के पास से एक कंटेनर को पकड़ लिया। जिस पर विभिन्न ब्रांडों की करीब 50 लाख रुपये मूल्य के विदेशी शराब लदी हुई थी। जब पीपराकोठी वाटगंज के पास उत्पाद विभाग की टीम ने कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो कंटेनर के ड्राइवर ने पुलिस की टीम को कुचलने की कोशिश की। हालांकि पूरी टीम बाल-बाल बच गई। जिसके बाद पीपराकोठी फ्लाईओवर के पास दो ट्रक से रास्ते को बंद कर दिया गया। रास्ता बंद देखकर कंटेनर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।  


उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहे एक कंटेनर को पीपराकोठी में पकड़ा गया जब कंटेनर की तलाशी ली गई तब चालक केबिन के पीछे बने गुप्त तहखाने से भारा मात्रा में अरुणाचल प्रदेश निर्मित विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त विदेशी शराब की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गयी है।