ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

प्रेमी के साथ जालंधर में इश्क लड़ा रही थी बीवी, उसकी हत्या के आरोप में पति काट रहा जेल में सजा

DESK: पत्नी की हत्या के जुर्म पति जेल की हवा खा रहा था और पत्नी जालंधर में इश्क लड़ा रही थी। आपकों यह सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यही हकीकत है जो निकलकर सामने आई है। जि

प्रेमी के साथ जालंधर में इश्क लड़ा रही थी बीवी, उसकी हत्या के आरोप में पति काट रहा जेल में सजा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पत्नी की हत्या के जुर्म पति जेल की हवा खा रहा था और पत्नी जालंधर में इश्क लड़ा रही थी। आपकों यह सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यही हकीकत है जो निकलकर सामने आई है। जिसकी हत्या हुई ही नहीं थी उसका आरोप लगा और पीड़ित को जेल भी जाना पड़ गया।


वह खुद को बेकसुर बताया रहा लेकिन उसकी एक ना सुनी गयी। दहेज को लेकर उस पर पत्नी की हत्या कर लाश को जलाने का आरोप खुद लड़की के परिजनों ने लगाया। थाने में केस दर्ज होते ही पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जो चिख चिख कर रोते हुए खुद को बेकसुर बता रहा था। 


यह अजीबोगरीब मामला बिहार के पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना इलाके का है जहां एक शादीशुदा महिला पर इश्क का नशा ऐसा चढ़ा की वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए जालंधर चली गयी। 19 अप्रैल 2022 को विवाहिता अचानक गायब हो गयी जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।


 गायब हुई महिला ने इस संबंध में ना तो अपने ससुरालवालों को कुछ बताया और ना ही मायके वाले को ही खबर दी। महिला के अचानक गायब होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस बात की खबर जब महिला के मायकेवालों को हुई तो वे उसके ससुराल पहुंच गये और बेटी की हत्या करने का आरोप अपने ही दामाद पर लगाने लगे। 


दामाद पर दहेज के लिए हत्या करने और लाश को गायब करने का आरोप लगाया। थाने में जब मायकेवालों ने अपने दामाद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी शख्स रो रोकर अपनी बेगुनाह होने की बात कहता रहा लेकिन उसकी बातों पर किसी ने विश्वास नहीं किया। 


नतीजा यह हुआ कि दिनेश को जेल की हवा खानी पड़ गयी। हालांकि उस व्यक्ति के परिजन यह मानने को तैयार नहीं थे कि दिनेश राम गुनाहगार है। लिहाजा उन्होंने पुलिस से सहयोग करने की अपील की। आखिरकार पुलिस की जांच में खास ट्विस्ट सामने आया जब दिनेश की पत्नी अपने प्रेमी के साथ जालंधर में मिली। इस मामले को देख पुलिस भी हैरान रह गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।